{"_id":"b52948b65375e8c155f2c95ac85216a0","slug":"plant-reached-alum-today-will-normally-supply-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट में पहुंचा एलम, आज से होगी गंगाजल आपूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट में पहुंचा एलम, आज से होगी गंगाजल आपूर्ति
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलम (फिटकरी) खत्म हो जाने से गंगाजल प्लांट बुधवार दोपहर तक बंद रहा। हालांकि देर रात करीब दो बजे बरेली से 20 टन एलम प्रताप विहार गंगाजल प्लांट पहुंच गई थी।
विज्ञापन
लेकिन इसका घोल बनाकर गंगाजल ट्रीटमेंट करने में बुधवार का भी आधा दिन बीत गया। ऐसे में बुधवार को भी नोएडा और टीएचए में गंगाजल सप्लाई बाधित रही। प्लांट के अधिकारियों का दावा है कि बृहस्पतिवार सुबह से दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन एक सप्ताह से बंद था। ऐसे में प्रताप विहार गंगाजल प्लांट को एलम की सप्लाई नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को जल निगम ने दिल्ली से किसी तरह डेढ़ टन एलम मंगाकर गंगाजल ट्रीटमेंट कर 50 फीसदी सप्लाई टीएचए और नोएडा को दे दी थी, लेकिन मंगलवार रात को ही एलम खत्म हो जाने से प्लांट फिर बंद हो गया।
बुधवार की सुबह दोनों क्षेत्रों में सप्लाई बेहद कम रही। गंगाजल प्लांट के प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि एलम मिलने के बाद बुधवार दोपहर प्लांट की दोनों मोटर चलाकर नोएडा-टीएचए को सप्लाई दी गई।
लेकिन पूरी सप्लाई नहीं मिल पाई। बुधवार को रात भर ट्रीटमेंट कर गंगाजल दिया जाएगा। ऐसे में बृहस्पतिवार को दोनों क्षेत्रों को पूरी सप्लाई मिल सकेगी।