फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plans underway to elevate the SPR from Vatika Chowk to Ghata Mor; DPR to be prepared

Delhi NCR News: वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक एसपीआर को एलिवेटेड करने की तैयारी, बनेगी डीपीआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
- एसपीआर के दूसरे हिस्से के लिए बनेगी डीपीआर, नियुक्त होगा कंसल्टेंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक सर्दन पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के हिस्से को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा, जो परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा।
जीएमडीए पहले से खेड़कीदौला (एनएच-48) से वाटिका चौक तक एसपीआर को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। अब गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक करीब 6.3 किलोमीटर लंबे हिस्से को भी एलिवेटेड करने की तैयारी है। कंसल्टेंट ट्रैफिक सर्वे, यातायात घनत्व, जंक्शन डिजाइन और अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगा। जीएमडीए ने कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। एक जुलाई को टेंडर खोला जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर परियोजना का अंतिम स्वरूप तय किया जाएगा। प्रस्तावित योजना के तहत इस हिस्से में छह से आठ लेन एलिवेटेड रोड के साथ सर्विस रोड विकसित की जाएगी। इससे फरीदाबाद से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर भारी यातायात दबाव रहता है। इसके अलावा एसपीआर के किनारे स्थित कई सेक्टरों और हाईराइज सोसाइटियों के निवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खेड़कीदौला से वाटिका चौक तक दोबारा जारी होगा टेंडर
जीएमडीए ने पहले एनएच-48 स्थित खेड़कीदौला से वाटिका चौक तक एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए करीब 750 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी किया था, लेकिन प्रक्रिया बीच में अटक गई थी। अब इस परियोजना के लिए दोबारा टेंडर जारी किया जाएगा। एलिवेटेड रोड तक पहुंच के लिए प्रमुख चौराहों पर रैंप बनाए जाएंगे। इसके नीचे दोनों ओर तीन-तीन लेन की सड़क विकसित होगी। साथ ही दोनों तरफ तीन मीटर चौड़े फुटपाथ और 2.5 मीटर चौड़े साइकिल ट्रैक का भी प्रावधान किया गया है। जीएमडीए के अनुसार पहले चरण में खेड़कीदौला से वाटिका चौक तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक एसपीआर को एलिवेटेड करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा। डीपीआर में यातायात, ग्रेड सेपरेटर और अन्य आवश्यक ढांचागत जरूरतों का अध्ययन किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
- फैजल इब्राहिम, अधीक्षण अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed