{"_id":"fa717edc7135559be72506f879c6cf5a","slug":"plan-to-build-a-new-road-on-green-belt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन बेल्ट पर नई सड़क बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन बेल्ट पर नई सड़क बनाने की योजना
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 14 Dec 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण कि लिए अफसरों ने पुलिस आयुक्त के साथ मीटिंग की है। इसमें ग्रीन बेल्ट पर नई सड़क बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
सर्वे के बाद अगले सप्ताह दुबारा से मंथन होगा। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के होंडा चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए डायवर्जन बाधा बना हुआ है। उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने शुक्रवार को डायवर्जन पर एनएचएआई के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन
इसमें अलग-अलग मुद्दों के प्रस्ताव रखे गए। इसमें होंडा चौक के बगल की ग्रीन बेल्ट पर नई सड़क बनवाने का प्रस्ताव रखा गया। एनएचएआई की ओर से प्रपोजल तैयार किया जाएगा और हुडा उसका निर्माण कराएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छह लेन के फ्लाईओवर के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिस पर दो साल का समय लगेगा। हुडा के संपदा अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता एनके तोमर, एसीपी (ट्रैफिक) विष्णु दयाल आदि के सामने इस प्रपोजल पर सहमति बनी।