{"_id":"8838f8a5609fc010de05c2b8c79fda01","slug":"pk-was-finally-free-of-entertainment-tax-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मनोरंजन कर से मुक्त हुई ‘पीके’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मनोरंजन कर से मुक्त हुई ‘पीके’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 Jan 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
आखिर फिल्म पीके प्रदेश भर के सिनेमाघरों में मनोरंजन कर मुक्त हो गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन दिन बाद आदेश लागू हो सका। इसका कारण सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स संचालकों को देरी से लिखित आदेश मिलना रहा।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक जिले में फिल्म के 15 प्रिंट कर मुक्त हो गए हैं। इसमें वेव के तीन और स्पाइस सिनेमा के चार प्रिंट शामिल हैं। मनोरंजन कर से मुक्त होने के बाद दर्शकों को 40 प्रतिशत कम कीमत पर फिल्म के टिकट मिले।
विज्ञापन
स्पाइस सिनेमा के प्रवक्ता शाहजी ने बताया कि शुक्रवार शाम को इस संबंध में आदेश मिला। मनोरंजन कर अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आदेश तैयार करने में समय लगता है। नियमों के मुताबिक 200 प्रिंट मनोरंजन कर मुक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन