फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'PK' to see the commotion before drinking.

‘पीके’ देखने से पहले पीकर किया हंगामा

Tue, 13 Jan 2015 01:28 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Tue, 13 Jan 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
'PK' to see the commotion before drinking.

सेक्टर-5 स्थित ऑलिव काउंटी सोसायटी में पार्टी करने के बाद नशे में धुत स्टूडेंट्स ने फिल्म ‘पीके’ देखने जाते हुए जमकर हंगामा किया। परेशान होकर सोसायटी में रहने वाली एक आंटी ने पुलिस बुला ली।

विज्ञापन


पुलिस ने एक छात्रा और दो छात्रों को हिरासत में लेकर परिजनों को सूचित किया। छात्रा और छात्र की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो गई है। हालांकि बाद में परिजनों के माफी मांगने पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ऑलिव काउंटी गेट नंबर-4 के पास शराब पीकर कुछ स्टूडेंट्स हंगामा करने लगे। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने पुलिस को सूचना देते हुए आरडब्ल्यूए के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए और महिला ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तीन छात्राएं और दो छात्र गाड़ी में बैठकर भाग निकले। जबकि नशे में धुत एक छात्रा और दो छात्रों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सभी पटपड़गंज स्थित सेंट एंड्रियूज स्कॉट स्कूल के 12वीं के छात्र हैं। एक छात्र और छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई। हिरासत में अन्य छात्र ने बताया कि वह पार्टी करने क्लासमेट के घर आए थे।

जहां उन्होंने जमकर शराब पी। इसके बाद ‘पीके’ फिल्म देखने जा रहे थे। मगर अधिक नशे में होने के चलते छात्रा वहीं गिर गई। छात्रा के गिरने के बाद छात्र आपस में लड़ने लगे।

छात्रा चंद्र विहार की रहने वाली है जबकि दोनाें छात्र भी दिल्ली के हैं। एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि भविष्य को देखते हुए सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। परिजनों और बच्चों ने गलती स्वीकार की है।


पुलिस हिरासत में स्टूडेंट ने बताया कि क्लासमेट के परिजन कहीं बाहर गए हैं तो उसने पार्टी करने के लिए घर बुलाया था। सुबह स्कूल बंक कर सभी फ्लैट में पहुंचे।

जहां सभी ने डांस और पार्टी की। इस दौरान अधिक शराब पीने से एक छात्रा की तबियत बिगड़ गई, जिस कारण उनमें झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed