{"_id":"634d84dd42fd1f3b0c3450b0","slug":"pitbull-dog-attacked-woman-fatally-in-bhalaswa-dairy-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pitbull Attack: पिटबुल कुत्ते ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पैर से कमर तक लगाने पड़े टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pitbull Attack: पिटबुल कुत्ते ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पैर से कमर तक लगाने पड़े टांके
Mon, 17 Oct 2022 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:07 PM IST
सार
संगीता देवी (40) सपरिवार आजादपुर के केवल पार्क इलाके में रहती है। उसकी गुरुनानक देव कॉलोनी में कपड़े की दुकान है। रविवार दोपहर 12 बजे वह दुकान से बाजार जा रही थी। पड़ोसी दिलबाग सिंह अपने कुत्ते को बिना पट्टा लगाए गली में घुमा रहा था। इस दौरान कुत्ते ने अचानक संगीता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पिटबुल डॉग
विस्तार
भलस्वा डेयरी इलाके में पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने गली से गुजरती महिला को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर एकत्र हुए लोगों ने किसी तरह उसे कुत्ते के चंगुल से बचाया। महिला के दोनों पैरों से लेकर कमर तक गहरे जख्म हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
संगीता देवी (40) सपरिवार आजादपुर के केवल पार्क इलाके में रहती है। उसकी गुरुनानक देव कॉलोनी में कपड़े की दुकान है। रविवार दोपहर 12 बजे वह दुकान से बाजार जा रही थी। पड़ोसी दिलबाग सिंह अपने कुत्ते को बिना पट्टा लगाए गली में घुमा रहा था। इस दौरान कुत्ते ने अचानक संगीता पर हमला कर दिया। कुत्ते का मालिक भी मौके पर मौजूद था, बचाने का काफी प्रयास करने के बावजूद पिटबुल महिला को लगातार काट रहा था।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्ते की चंगुल से छुड़ाया। तब तक महिला बुरी तरह घायल हो चुकी थी। इलाज करवाने के बाद महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन