फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pitbull dog attack on woman in delhi video viral

Video: महिला को नोचता रहा पिटबुल... देखता रहा पड़ोसी मालिक और उसका परिवार, दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात

Sun, 05 Nov 2023 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Nov 2023 01:25 PM IST
सार

दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर 14 में पिटबुल डॉग ने महिला पर हमला कर दिया। पिटबुल के काटे जाने से महिला घायल हो गई। घायल की पहचान रिया देवी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Pitbull dog attack on woman in delhi video viral
Pitbull dog attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में कुत्तों के हमले करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर 14 का है। रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। महिला को कई जगह काटा। 
विज्ञापन


पिटबुल डॉग के काटे जाने से घायल हुई महिला की पहचान रिया देवी के रूप में हुई है। पिटबुल ने रिया को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला का आरोप है कि पिटबुल डॉग हर रोज उनके दरवाजे पर ही शौच करता है। जिससे घर के सामने गंदगी फैल जाती है। 
विज्ञापन


इस बात को लेकर वह काफी परेशान थीं। पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, महिला ने यह आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार की सुबह (3 नवंबर) रिया के घर के आगे पिटबुल डॉग को उसका मालिक शौच कराने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया देवी ने अपने सीसीटीवी में पिटबुल को शौच करवाते हुए देखा तो इसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने पड़ोसी से कहा कि पिटबुल को मेरे घर के आगे शौच न कराएं। यह बात पड़ोसी को बुरी लगी। उसने महिला के साथ झगड़ा किया। 
Trending Videos

महिला का आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी ने महिला को डराने के लिए पिटबुल डॉग को महिला के उपर ही छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित महिला रिया के शरीर पर पिटबुल डॉग ने करीब पांच जगह पर काटा। पीड़ित महिला ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed