{"_id":"65e181caf976664e3405b2c9","slug":"pitbull-bit-ten-year-old-girl-in-ghaziabad-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मिनट तक नोचता रहा: बच्ची पर पिटबुल ने किया हमला; जबड़े में फंसाया मुंह; खून देखकर डॉक्टरों भी हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मिनट तक नोचता रहा: बच्ची पर पिटबुल ने किया हमला; जबड़े में फंसाया मुंह; खून देखकर डॉक्टरों भी हुए हैरान
Fri, 01 Mar 2024 12:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:50 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक दस वर्षीय बच्ची पर पिटबुल ने हमला कर दिया। बच्ची के मुंह को कुत्ते ने जबड़े में फंसा लिया और कई मिनट तक नोचता रहा। घायल बच्ची को देखकर तीन अस्पतालों के डॉक्टरों ने मना कर दिया। वहीं, अब वैशाली स्थित एक निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पिटबुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शालीमार गार्डन में अपनी सहेली से मिलने जा रही दस वर्षीय आलिया पर खुला घूम रहे पिटबुल ने हमला कर दिया। बच्ची के मुंह को कुत्ते ने जबड़े में फंसा लिया और कई मिनट तक नोचता रहा। चीख-पुकार सुनकर बुजुर्ग ने कुत्ते को डंडा मारकर किसी तरह बच्ची को बचाया और परिवार को सूचित किया। इस मामले में परिजनों ने पिटबुल पालक के खिलाफ डीएलएफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया। कुत्ता मालिक ने बच्ची के इलाज का खर्च वहन करना स्वीकारा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात आठ बजे की है। डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाली दस वर्षीय नाजिया रात करीब आठ बजे शालीमार गार्डन में अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। सहेली मानवी के पिता ने पिटबुल पाला हुआ है। आलिया जब उनके घर पहुंची तो परिवार के सभी सदस्य छत पर थे और नीचे उनका पालतू कुत्ता पिटबुल खुला घूम रहा था। आलिया को देखते ही कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे को नोचने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बुजुर्ग ने कुत्ते को डंडा मारकर बचाया।
विज्ञापन
जख्मी आलिया को परिजन पहल गुरुतेग बहादुर अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया, लेकिन घाव से खून आने का सिलसिला न रुकने पर बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे परिजन पास के दो निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज से इंकार कर दिया। बाद में वैशाली स्थित एक निजी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया, जहां उसके चेहरे की सर्जरी की गई। बच्ची के पिता नाज मोहम्मद ने बताया कि घटना वाली रात ही उन्होंने डीएलएफ चौकी में कुत्ता मालिक के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने सुलहनामा लिखवा लिया है। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन