फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pitbull bit seven year old innocent girl, condition critical

Delhi NCR News: पिटबुल ने सात साल की मासूम को काटा, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
पिटबुल ने सात साल की मासूम को काटा, हालत गंभीर
विज्ञापन


- शाहदरा जिले के जगतपुरी की घटना, कुत्ते के मालिक के बच्चे के साथ खेल रही थी मासूम, अचानक हमला कर दूर तक घसीटा
- पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ किया मामला दर्ज, नगर निगम ने कुत्ते को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में शुक्रवार रात पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने सात साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। मासूम को लहूलुहान कर दूर तक घसीटा। रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर कुत्ते का मालिक वहां पहुंचा। किसी तरह कुत्ते को काबू कर नवनीत कौर (7) को नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया। जहां से उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल भेजा गया। नवनीत की हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक शिवानंद भास्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामले की सूचना दिल्ली नगर निगम को दे दी गई थी। जिसके बाद निगम के अधिकारियों ने कुत्ते को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि कुत्ते के मालिक ने उसे पालने के लिए लाइसेंस लिया हुआ था या नहीं। पुलिस शिवानंद भास्कर से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक नवनीत परिवार के साथ गली नंबर-2, जगतपुरी में रहती है। पिता जगबीर सिंह, मां हरविंदर कौर व अन्य सदस्य हैं। शिवानंद भास्कर का परिवार गली नंबर-1 में रहता है। शिवानंद का ढाई साल का बेटा है। शुक्रवार शाम के समय नवनीत शिवानंद के बेटे को उनके घर के पास ही खिला रही थी।
विज्ञापन

शिवानंद का पालतू पिटबुल कुत्ता भी बच्चे के पास मौजूद था। इस बीच अचानक पिटबुल उग्र हो गया। उसने नवनीत पर हमला कर दिया। हमले के दौरान नवनीत जोर-जोर से चिल्लाकर रोने लगी। बाद में उसे किसी तरह कुत्ते से छुड़ाकर उसके परिवार को खबर दी गई। पहले उसे पास के एक डॉक्टर को दिखाया गया। बाद में 8.47 बजे मामले की सूचना पुलिस को देकर उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हरविंदर कौर का बयान लेकर आरोपी शिवानंद भास्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में इस साल कुत्तों के हमले के कुछ मामले :

24 फरवरी 2024: नई दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल की मासूम को नोंचा, अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम।
22 जनवरी 2024: रोहिणी जिले के सेक्टर-25 में विदेशी नस्ल के पालतू कुत्ते ने साल की बच्ची को 15 जगह काटा, मासूम हो गई गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

9 जनवरी 2024: शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में मंदिर से मां के साथ लौट रहे बच्चे पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड ने किया हमला, पुलिस ने कुत्ते के मालिकों के खिलाफ किया मामला दर्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed