{"_id":"659b476373825a3f351c6a251fa89167","slug":"pinki-chauhan-case-hindi-news-jn-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर पर आज गूंजेगा 'पिंकी वांट जस्टिस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर मंतर पर आज गूंजेगा 'पिंकी वांट जस्टिस'
ब्यूरो/अमर उजाला गुड़गांव
Updated Sun, 12 Oct 2014 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव गर्ल्स कॉलेज की छात्रा पिंकी के आत्मदाह के मामले में अबतक हुई पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन अब राजधानी दिल्ली में इंसाफ की गुहार लगाने की तैयारी कर चुके है। पिंकी के लिए रविवार को गुड़गांव समेत आसपास के कई गांवों से हजारों लोग जंतर मंतर में इकट्ठा होकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
जिसमें पिंकी के परिजन सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम में जुड़ने की अपील कर रहे है। 29 सितंबर को गुड़गांव के सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय की बीएससी की छात्रा पिंकी चौहान ने आत्मदाह के प्रयास के मामले के बाद अबतक हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर पिंकी के परिजन संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही पिंकी को इंसाफ दिलाने के लिए परिजन लगातार पुलिस और प्रशासन से गुहार लगा चुके है। इस मामले में 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा बनाए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) की तरफ से कोई भी गिरफ्तार नहीं होने से पीड़िता के परिजनों ने अब दिल्ली में आंदोलन शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भोंडसी में हुई महापंचायत में 12 से ज्यादा गांवों के लोगों ने रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पिंकी के भाई अरूण चौहान के अनुसार पिंकी को इंसाफ दिलाने के लिए जंतर मंतर पर हजारों की तादाद में लोग जुटेंगे। जिसमें गांव के लोगों के अलावा कई सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। उनके मुताबिक दिल्ली में प्रदर्शन में वे अपनी तीन मुख्य मांगो को केंद्र सरकार के सामने रखेंगे।
रविवार को गुड़गांव के सिरहौल टोल प्लाजा से हजारों लोग इकट्ठा होकर जंतर मंतर पहुंचेंगे। जहां शाम चार बजे पिंकी वांट जस्टिस के रूप में प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर परिजन पिंकी वांट जस्टिस और यस वी केन फेसबुक पेज के माध्यम से युवाओं, छात्राओं और लोगों को जुड़ने की अपील कर रहे है। उधर, इस मामले में अबतक पुलिस की तरफ से छात्राओं के ही बयान दर्ज किए जा रहे है।
हालांकि, पुलिस यह बताने में असमर्थ है कि कार्रवाई अबतक किसी दिशा में पहुंची है भी कि नहीं? पिछले कुछ दिनों में इस मामले को लेकर कॉलेज प्रबंधन की रही भूमिका को देखते हुए पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई है जिसमें कॉलेज प्रबंधन को पुलिस कार्रवाई में पूरा सहयोग करें। एसआईटी इंचार्ज एसीपी रमेश पाल के अनुसार मामले की लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। जिसमें कॉलेज के कई प्रोफेसरों के बयान दर्ज किए गए है।