फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pink taxi for women in delhi very soon

गुलाबी टैक्सी से सफर करेंगी महिलाएं

Wed, 30 Jul 2014 08:24 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
pink taxi for women in delhi very soon

अगर सड़क पर गुलाबी टैक्सी दौड़ती नजर आए तो आप चौंकिएगा नहीं, क्योंकि सरकार सिर्फ महिलाओं के लिए गुलाबी टैक्सी उतारने की कवायद में जुटी है।

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर इसका स्टीयरिंग भी महिला ड्राइवर के हाथ में होगा। केंद्र सरकार का भारी उद्योग विभाग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए गुलाबी टैक्सी उतारेगा।
विज्ञापन


विभाग ने इसे लेकर राज्य सरकारों के साथ बैठक भी की है। गुलाबी टैक्सी की शुरूआत सबसे पहले दिल्ली, बंगलूरू जैसे मेट्रो शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार देगी सब्‍सिडी

pink taxi for women in delhi very soon

राज्यों के परिवहन विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। टैक्सी चलाने को लेकर किए गए अध्ययन के मुताबिक, इसे चलाने के लिए 10 रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। यह पूरी तरह से बैट्री चालित कार होगी।

केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए भारी उद्योग विभाग के समक्ष प्रतिमाह 11,500 रुपये प्रति माह का सब्सिडी देने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

इसमें प्रत्येक तीन साल पर बैट्री बदलने का खर्च भी शामिल है। हालांकि, अभी यह सब्सिडी कितनी मिलेगी इस पर फैसला नहीं हो पाया है।

फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे

pink taxi for women in delhi very soon

दिल्ली परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त कुलदीप सिंह गांगर ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

धीरे-धीरे इसे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में शामिल करने की योजना है। वर्तमान में रीवा जैसी इलेक्ट्रिक कार सड़कों पर दौड़ रही है।

इसी तर्ज पर महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिक टैक्सी (गुलाबी टैक्सी) सड़क पर उतारी जानी हैं। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने के साथ ही फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed