{"_id":"5bd109f9bdec2269af648cc8","slug":"pink-line-metro-trilokpuri-shiv-vihar-section-starts-up-to-31-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों को दिवाली से पहले मिल सकता है पिंक लाइन मेट्रो का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों को दिवाली से पहले मिल सकता है पिंक लाइन मेट्रो का तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन को रेल सुरक्षा आयुक्त ने मंजूरी दे दी है। सुरक्षा आयुक्त ने चार दिन पहले ही इस सेक्शन की जांच की थी। बुधवार को एनओसी मिल गई। संभावना है कि 31 अक्तूबर तक दिल्लीवालों को दीवाली का तोहफा मिल सकता है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर होने की बात कही है। 20 अक्तूबर को हुई जांच के दौरान आयुक्त ने इस सेक्शन पर प्लेटफार्म माप, इंटरचेंज सुविधाओं, स्पीड टेस्ट, अग्निशमन प्रावधानों और अन्य सुविधाओं की जांच की थी। फिलहाल सेक्शन के खोलने की तिथि तय नहीं हुई है। डीएमआरसी का कहना है कि अभी कुछ और शर्तों और औपचारिकताओं की पूर्ति होनी है।
विज्ञापन
इनके पूरा होने के बाद सेक्शन को खोलने की तिथि तय होगी। इन तैयारियों में सेक्शन के उद्घाटन संबंधी औपचारिकताएं शामिल हैं। 17.86 किमी लंबाई वाले इस सेक्शन के खुलने के बाद मेट्रो नेटवर्क 314 किमी हो जाएगा।
विज्ञापन
इस सेक्शन पर त्रिलोकपुरी, विनोद नगर ईस्ट, विनोद नगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कडड़ूमा, कड़कडड़ूमा कोर्ट, कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर, गोकलपुरी, जौहरी एन्क्लेव ओर शिव विहार मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें रेड लाइन के लिए वेलकम और ब्लू लाइन के लिए कड़कडड़ूमा व आनंद विहार आईएसबीटी पर इंटरचेंज सुविधा होगी।