{"_id":"57e921bc4f1c1be36f573abf","slug":"pink-city-people-in-noida-are-in-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक सिटी के लोगों ने दहशत में जागकर गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक सिटी के लोगों ने दहशत में जागकर गुजारी रात
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की पिंक सिटी कालोनी में तीन दिन पहले नकाबपोशों द्धारा कालोनी वासियों के साथ मारपीट ओर वाहनों में तोडफोड की घटना के बाद लोग दहशत में है। दहशत के चलते ही रात जाग कर गुजारी। हालांकि कालोनी में रात-दिन पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित पिंक सिटी कालोनी में तीन दिन पहले रात में करीब 20 युवक नकाबपोश हाथों में हॉकी, डंडा और तमंचा लेकर कालोनी में घुसे गए थे। कई लोगों के साथ मारपीट कर बाहर खडी गाडिय़ों में तोडफोड की गई थी।
विज्ञापन
शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी गई। शनिवार को फिर से नकाबपोश कालोनी में आए ओर तोडफोड की। दो बार घटना के दोहराए जाने से लोगों में दहशत है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
रात में पुलिस के कुछ देर गश्त करने के बाद चली गई। कुछ लोगों ने कालोनी के नजदीक जंगल में नकाबपोशों को देखा था। डर के चलते लोगों ने संयुक्त रूप में पहरा दिया। रात भर लोग जाग कर बिताई।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि नकाबपोशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके अन्य साथियों को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस तैनात कर दी गई है।