{"_id":"67f865fa0e33f9fe440f372e","slug":"pilot-dies-after-landing-plane-in-delhi-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilot dies : दिल्ली में विमान उतारने के बाद पायलट की मौत, लैंडिंग के बाद से ही होने लगी थी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilot dies : दिल्ली में विमान उतारने के बाद पायलट की मौत, लैंडिंग के बाद से ही होने लगी थी परेशानी
Fri, 11 Apr 2025 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:14 AM IST
सार
घटना बुधवार को उस वक्त हुई, जब पायलट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रहा था।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान उतारने के बाद अचानक मौत हो गई। यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई, जब पायलट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रहा था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर-दिल्ली उड़ान की लैंडिंग के बाद से ही उसके पायलट अरमान को परेशानी शुरू हो गई थी। थोड़ी देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। अरमान की हाल ही में शादी हुई थी। उसके साथियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद उसने कॉकपिट में उल्टी की थी।
विज्ञापन
एयरलाइन की अपील, अनावश्यक अटकलें न लगाएं : एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना पर दुख जाहिर किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, इस कठिन समय में हम शोक संतप्त के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस समय हमारी गोपनीयता का सम्मान करें व किसी प्रकार की अनावश्यक अटकलें न लगाएं।