फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pillar box scam

पिलर बॉक्स घोटाला: लीपापोती में जुटा विभाग

Thu, 31 Jul 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 31 Jul 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Pillar box scam

फरीदाबाद में पिलर बॉक्स घोटाले में बिजली निगम प्रबंधन ने लीपापोती शुरू कर दी है। 42 अधिकारियों के निलंबन के बाद नए एसई ने थाना मुजेसर में पलवल व जयपुर की दो कंपनियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। लेकिन सवाल है कि आरोपी अधिकारियों पर एफआईआर कब होगी।

विज्ञापन


विभाग के नए एसई मुकेश गुप्ता के मुताबिक थाना मुजेसर में पलवल की सैनी इलैक्ट्रॉनिक्स और जयपुर की ईश्वर मैटल इंडस्ट्रीज के खिलाफ धोखाधड़ी सहित पांच धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि पुलिस को शिकायत देने के साथ ही विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है। यह दो कंपनियां पिलर बॉक्स आपूर्ति करने वाली थीं।

दर्ज शिकायत में एसई की ओर से पुलिस को बताया गया है कि डीएचबीवीएन हरियाणा ने पिलर बॉक्स का ठेका पलवल व जयपुर की कंपनियों को दिया था। लेकिन कंपनियों की ओर से जो रकम तय हुई थी उतना काम नहीं किया गया। जबकि पूरा बिल बिजली बोर्ड को दिया गया है, जिससे बोर्ड के साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब होगी अधिकारियों पर कार्रवाई?
विभाग के नए एसई की ओर से दोनों कंपनियों पर तो मामला दर्ज करा दिया गया है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या इस पूरे मामले में सिर्फ इन दोनों कंपनियों का ही दोष है या फिर दीमक की तरह बिजली निगम को खाने वाले अधिकारियों का भी।


विभाग उन अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं करता जिनकी मिलीभगत से पिलर बॉक्स घोटाला हुआ है। बिना अधिकारियों की मिली भगत से प्राइवेट कंपनियां इतना बड़ा खेल नहीं कर सकतीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed