{"_id":"5773b95b4f1c1b007479ac02","slug":"pilar-car-crashed-into-the-subway-ericsson-company-engineer-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो पिलर से टकराई कार, एरिक्सन कंपनी के इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो पिलर से टकराई कार, एरिक्सन कंपनी के इंजीनियर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : Demo Pic
आया नगर दिल्ली से दोस्त के साथ पार्टी मना कर लौट रहे इंजीनियर की कार मंगलवार की रात मेट्रो पिलर से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कार में सवार दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने घायल का बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से यूपी के सहारनपुर जिले के अनवरपुर गांव का रहने वाला शक्ति सिंह (26) पुत्र जंग बहादुर एरिक्सन कंपनी में कार्यरत इंजीनियर था। मंगलवार की रात को वह सेक्टर 12 में रहने वाले दोस्त पुनीत की कार से जालांधर के रहने वाले दोस्त साहिल को अरजनगढ़ मेट्रो स्टेशन से लेने गया था।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन से लेने के बाद तीनों दोस्त आया नगर में रहने वाले किसी दोस्त के घर से पार्टी मना कर लौटा था। मंगलवार की रात साढ़े तीन बजे शक्ति की कार मेट्रो पिलर से टकरा गई।
विज्ञापन
जिसके बाद तीनों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने शक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि साहिल व पुनीत को गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार पुनीत की कार थी जिसे शक्ति चला रहा था। शक्ति अपने चचेरे भाई के साथ दिल्ली में रहता था। दोस्त के आने के कारण वह रूका हुआ था।
सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पुनीत का बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। गौरतलब है कि तिजस प्वाइंट पर वाहन दुर्घटना हुई है। इसके आस-पास पहूले भी कई वाहन दुर्घटना हो चुकी है।