{"_id":"66fc32a8c19e298f96029e46","slug":"pil-against-detention-of-sonam-wangchuk-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ जनहित याचिका दायर, 3 अक्तूबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ जनहित याचिका दायर, 3 अक्तूबर को होगी सुनवाई
Tue, 01 Oct 2024 11:05 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:05 PM IST
सार
याचिकाकर्ता के वकील ने मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष मामले को सूचीबद्ध करने के लिए उल्लेख किया।
विज्ञापन
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक
- फोटो : PTI
विस्तार
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत कई लोगों को दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिए जाने के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। अदालत ने 3 अक्तूबर को सुनवाई तय की है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता के वकील ने मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष मामले को सूचीबद्ध करने के लिए उल्लेख किया। वांगचुक और कई अन्य लोगों को कथित तौर पर लद्दाख के लिए छठी अनुसूची का दर्जा मांगने के लिए राजधानी की ओर मार्च करते समय दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन