फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Physical abuse of girl students in college complaint to PMO in faridabad

फरीदाबाद: महिला कॉलेज में छात्राओं का शारीरिक शोषण, पीएमओ से शिकायत

Wed, 15 May 2019 10:04 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 May 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Physical abuse of girl students in college complaint to PMO in faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

राजकीय महिला कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर सहित तीन लोगों पर शारीरिक शोषण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन सहित प्रधानमंत्री कार्यालय, पुलिस आयुक्त और जिला उपायुक्त को ई-मेल से की है।

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि उसने यह शिकायत 8 मई को ई मेल की। शिकायत मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। हालांकि छात्रा का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन मामले को दबाने में लगा हुआ है और मामला उजागर होने के बाद उसे आरोपियों की ओर से धमकियां मिल रहीं हैं।
विज्ञापन


राजकीय महिला कॉलेज की छात्रा ने प्राचार्य को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर सहित दो अन्य अधिकारी व कर्मचारी पिछले काफी समय से उस पर शारीरिक शोषण के लिए दबाव बना रहे थे। उसने यह भी कहा कि ये लोग नंबर बढ़ाने के नाम पर कई छात्राएं का शारीरिक शोषण कर चुके हैं। जो युवती इनके झांसे में नहीं आती, उनका पेपर खराब करने की धमकी देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पास आरोपियों से बातचीत की ऑडियो और वीडियो भी है, जो उसने अपनी शिकायत के साथ अटैच की है। अमर उजाला से बातचीत में छात्रा ने बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पहले कॉलेज प्रबंधन को शिकायत दी थी, मगर उस पर अब तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए बेशक कमेटी बनाई, मगर कमेटी में मुझसे ही स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है कि मेरे पास ये सारे तथ्य कहां से आए। अब तक कमेटी ने अपनी कोई रिपोर्ट नहीं दी। अब छात्रा ने एक सहेली के माध्यम से इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed