{"_id":"5cec104fbdec2207903d66a3","slug":"phsyical-assault-with-working-women-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला इंजीनियर से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर महिला इंजीनियर से दुष्कर्म
Tue, 28 May 2019 10:12 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 28 May 2019 10:12 AM IST
सार
- शादी की तैयारियों के लिए रखे 3 लाख लेकर हुआ फरार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का झांसा देकर एक युवक ने इंजीनियर युवती से दुष्कर्म किया और शादी की तैयारियों के लिए 3 लाख रुपये भी लेकर फरार हो गया। पीड़िता इंजीनियर की ओर से फेज-थ्री कोतवाली में मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है। मूलत: रायबरेली निवासी एक इंजीनियर युवती परिवार के साथ दिल्ली के कोंडली गांव में रहती है और नोएडा के सेक्टर-65 स्थित निजी कंपनी में जॉब करती है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि करीब छह माह पहले खोड़ा निवासी एक युवक से कंपनी में मुलाकात हुई थी। आरोपी ने एक दिन अपने कमरे पर किसी काम के बहाने ममूरा में बुलाया था और वहां पर पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
होश में आने पर जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने घटना के बाद शादी करना ही मुनासिब समझा।
इसके बाद उसने शादी करने की तैयारी करनी शुरू कर दी और घर लेने के लिए 3 लाख रुपये होने की बात कही। शादी के बाद घर में रहने के लिए उसने अपनी तनख्वाह के 3 लाख रुपये भी दे दिए।
मगर कुछ दिन बाद पता चला कि आरोपी ने औरेया अपने जिले में जाकर शादी कर ली है। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली फेज-थ्री में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।