लड़की संग सपा नेता स्विंमिंग पूल में, फोटो हुआ वायरल
विवादों से सपा नेताओं का पीछा नहीं छूट रहा। रश्मि और महबूब चौधरी का विवाद जैसे-तैसे खत्म हुआ है, अब शहर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी का एक फोटो वायरल हो गया है।
इसमें वह अपने साथियों के साथ स्वीमिंग पूल में नहा रहे हैं। इस फोटो में एक बाला आधुनिक कपड़ों में उनके साथ हंसी-ठिठोली करती दिख रही है। ये हुक्का पी रहे हैं और बीयर-शराब की बोतल-गिलास भी साथ रखे हैं।
मामला सपा के शहर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वसीम कुरैशी से जुड़ा है। पार्टी के कद्दावर नेता और बड़ा जनाधार रखने वाले वसीम कुरैशी की एक फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हो गई है।
'मुझे निशाना बनाकर बेवजह की राजनीति हो रही है'
इसमें वह अपने तीन साथियों के साथ स्वीमिंग पूल में अर्धनग्न खड़े मुस्कुरा रहे हैं। तीनों एक लड़की की ओर देख रहे हैं। नाव जैसे लकड़ी के प्लेटफार्म पर बैठी लड़की के बराबर में नेकर पहने दो लड़के और बैठे हैं।
इन सभी के सामने बीयर और शराब की बोतलें तथा गिलास भी रखे हैं। इसको सपा संगठन से जुड़ा एक वर्ग वायरल कर रहा है। सूत्रों की मानें तो इसे पार्टी हाईकमान तक भेजा है।
वहीं वसीम कुरैशी, शहर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने कहा कि, 'मेरा फोटो मेरे फेसबुक से चोरी किया है, दो साल पुराना है। मुंबई में अपने हीरो दोस्त के साथ स्वीमिंग पूल में स्नान कर रहा था। लड़की मथुरा की है और दोस्त की बहन है। निशाना बनाकर बेवजह की राजनीति की जा रही है।'
महबूब अंसारी के पक्ष में नवेद सैफी ने दिया इस्तीफा
सपा के व्यापार सभा के मुरादनगर अध्यक्ष नवेद सैफी ने महबूब अंसारी के प्रकरण के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके कई साथियों ने भी अपने पदों से इस्तीफा दिया है।
इसके साथ ही पार्टी में एक बार फिर उठा-पटक का दौर शुरू हो गया है। व्यापार सभा के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवेद सैफी ने अपना इस्तीफा सभा के जिलाध्यक्ष अलाउद्दीन अब्बासी को सौंप दिया है।
उनका कहना है कि महबूब अंसारी को राजनीति का शिकार बनाकर कार्रवाई की गई है। इसके विरोध में वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उधर रश्मि चौधरी का लंबा चला आंदोलन पार्टी की अंदरूनी राजनीति से जुड़ा माना जा रहा है।