फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Photo who misbehaved in marked 20 Sp leader.

फोटो खिंचाने के चक्कर में बदसलूकी करने वाले 20 सपाई चिन्हित

Mon, 24 Aug 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 24 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Photo who misbehaved in marked 20 Sp leader.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल के साथ धक्का-मुक्की केदौरान मंच पर मौजूद सपाइयों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन


सपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश यादव ने वीडियोग्राफी के आधार पर अव्यवस्था फैलाने वालों को चिंहित करना शुरू कर दिया है।

पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को चिंहित कर लिया गया है। इनके फोटो मंगलवार को लखनऊ मंगवाए गए हैं। व्यवस्था न बन पाने केचलते प्रोफेसर महानगर अध्यक्ष संजय यादव से नाराज थे।

सपा हाईकमान ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ धक्का-मुक्की को गंभीरता से लिया है। इसके आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार लखनऊ से आए आदेशों केबाद इसकी जिम्मेदारी राज्यमंत्री राकेश यादव ने संभाली है। वीडियो देखकर इनकी पहचान की जा रही है।

20 सपाइयों को चिंहित कर लिया गया है। इनको पार्टी से निकालने की तैयारी है। संजय यादव को भी फोटोग्राफ लेकर लखनऊ बुलाया गया है।

जिलाध्यक्ष के हज यात्रा पर जाने के चलते व्यवस्था की जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष की थी। हालात बिगड़ने का जिम्मेदार उनको ही माना जा रहा है।

राज्यमंत्री राकेश यादव भी रामगोपाल यादव केजाने के बाद कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे। पुलिस हालात संभाल सकती थी, लेकिन सपा पदाधिकारियों को पीछे धकेलने का साहस अफसर नहीं जुटा सके। इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


संजय यादव बोले
अव्यवस्था का जिम्मेदार मैं हूं, तो भीड़ भी मैंने ही जुटाई है। हंगामा प्रायोजित था, मैंने इसकी जानकारी दो दिन पहले एसएसपी को दे दी थी। समाचार पत्र पढ़ने के बाद प्रोफेसर साहब ने रविवार शाम छह बजे फोन करके मेरी तबीयत की जानकारी ली। उन्होंने मुझे मंगलवार को फोटो लेकर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो मंच पर आगे खड़े थे और हंगामा करने में शामिल थे, उनको पार्टी से निकाला जाएगा। पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ता-पदाधिकारी आयोजन को बिगाड़ने में जुटे थे। सपा में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

रैली के बाद उपाध्यक्ष की भी तबीयत खराब
रविवार को सपा महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को भी चक्कर आ गए। उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सपा की तरफ से खोड़ा में साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। प्रदेश सरकार में मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। रैली में महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई।

वह चक्कर खाकर बेहोश हो गए। जिसके बाद लाजपत नगर स्थित अंबे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि रैली के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। एक महिला के यहां उन्होंने कुछ देर आराम किया। जिसके बाद उन्होंने लाजपत नगर में उपचार कराया। अब उनकी तबीयत ठीक है।


नेता से ज्यादा कर्नल की भूमिका में नजर आए रामगोपाल
प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ फोटो खिंचवाने का प्रयास करने वालों में वह नेता ज्यादा थे, जो विधानसभा का टिकट पाने का प्रयास कर रहे हैं।

रामगोपाल यादव के गुस्से से अब उनके चेहरों का रंग उड़ा हुआ है। मुरादनगर और साहिबाबाद क्षेत्र से टिकट पाने का प्रयास कर रहे कई लोगों का सपना टूटने की आशंका है।.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed