फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Photo declared accused of Hyderabad rape case gone viral

हैदराबाद दुष्कर्म कांड का आरोपी बता फोटो किया वायरल

Wed, 25 Dec 2019 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
Photo declared accused of Hyderabad rape case gone viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com

बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का किसी ने सोशल मीडिया पर हैदराबाद की डॉक्टर के सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोपी बताकर फोटो वायरल कर दिया है। इससे युवक के परिचित के लगातार फोन आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट आ रहे हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों की हरकत से परेशान होकर युवक ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर बीटा-2 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी को दी गई शिकायत में बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी युवक ने कहा है कि 4 दिसंबर को उसके दोस्त ने फोन कर उसे जानकारी दी कि किसी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी उसे फोन कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे युवक को शर्मिंदगी महसूस होने लगी। आरोपी ने पीड़ित युवक के फोटो के साथ उसे हैदराबाद केस का आरोप बताते हुए गालियां देने के लिए भी लिखा है। आरोपी की हरकत से परेशान होकर पीड़ित युवक घर से भी नहीं निकल पा रहा है। आरोप है कि ये फोटो वायरल जिसने किया है, उसकी आईडी संजय यादव के नाम से बनी हुई है। 


आरोपी की आईडी के लिंक आदि उपलब्ध कराकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। बीटा-2 थाना पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed