फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Phone hacked after clicking on a link, fraudsters made purchases worth Rs 4 lakh using a credit card.

Delhi NCR News: लिंक पर क्लिक करते फोन हैक, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से की चार लाख की खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट गोकलपुर की वारदात, पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

-पुलिस कर रही मामले की छानबीन, टेक्निकल सर्विलांस से जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट गोकलपुर में एक शख्स का मोबाइल हैक करने के बाद क्रेडिट कार्ड से लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने मोबाइल हैक करने के बाद पीड़ित के कॉमर्शियल खाते का पासवर्ड बदल दिया। इसके अलावा आरोपियों ने अपने ईमेल एड्रेस से खाते को अटैच कर दिया। बाद में चार लाख रुपये की खरीदारी कर ली गई। पीड़ित विकास हरित को जैसे ही ठगी का पता चला उन्होंने फौरन मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद उत्तर-पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित विकास हरित अपने परिवार के साथ अमर कॉलोनी, ईस्ट गोकलपुर में रहते हैं। पिछले दिनों इनको व्हाट्सएप पर मध्य प्रदेश परिवहन का एक लिंक आया। इसमें एक हजार रुपये के चालान कटने की बात की गई थी। विकास को लगा कि शायद उनका कोई चालान आया है। यह समझकर उन्होंने लिंक को क्लिक कर दिया। लिंक के साथ ही इन्होंने एक एप भी डाउनलोड कर लिया। एप के साथ उनको चालान की कोई डिटेल नहीं मिली। इसके फौरन बाद में उन्होंने अपने अमेजन खाते पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद उनको अमेजन का एक मैसेज आया और उसमें खाते का पासवर्ड बदलने की जानकारी दी गई। इसके बाद ईमेल एड्रेस भी बदलने का मैसेज आया। बाद में नया ईमेल बना कर उनके क्रेडिट कार्ड से पांच बार में करीब 4 लाख से अधिक की खरीदारी कर ली गई। आरोपियों ने पीड़ित विकास के क्रेडिट कार्ड से कई फर्जी ऑर्डर दे दिए। फिलहाल साइबर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article