{"_id":"6a9053c54b51cb5ba9071a7c","slug":"phd-application-window-opens-for-four-year-undergraduate-students-at-du-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152406-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में चार वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए पीएचडी आवेदन की विंडो खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में चार वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए पीएचडी आवेदन की विंडो खुली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-छात्र सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 7.5 और 7.0 सीजीपीए की तय की गई पात्रता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को आवेदन विंडो खोल दी गई। डीयू से संबद्ध कॉलेजों से एनईपी-यूजीसीएफ के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थी पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है और इच्छुक विद्यार्थी 6 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन विश्वविद्यालय के पीजी पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। पीएचडी में दाखिले के लिए सामान्य, ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 7.5 सीजीपीए तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 7.0 सीजीपीए निर्धारित किया गया है। दाखिले के लिए छात्रों को विभाग या विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होना होगा। आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को प्रति कार्यक्रम 250 रुपये तथा एससी एसटी और पीडब्ल्यूबीडी छात्रों को 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा।
विश्वविद्यालय ने छात्रों को फेलोशिप का लाभ लेने के लिए यूजीसी नेट.सीएसआईआर.नेट के लिए भी आवेदन करने की सलाह दी है। डीयू ने छात्रों से कहा है कि वह दाखिले से जुड़ी अधिक जानकारी और नीतियों के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखें। हाल ही में डीयू की अकादमिक परिषद ने चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम पूरा करने वाले छात्रों के लिए सीधे पीएचडी करने के फैसले को मंजूरी दी थी।