फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Phasu Video Case: Mobile inflammatory arrested, accused of making videos

Bulandshahar : मोबाइल से भड़काऊ वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Mar 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
Phasu Video Case: Mobile inflammatory arrested, accused of making videos
file photo - फोटो : अमर उजाला

पहासू में सांप्रदायिक बवाल मचाने वाले भड़काऊ वीडियो को वायरल करने वाले मुख्य आरोपी रिहान को जेल भेजने के बाद पुलिस ने वीडियो शूट करने वाले सद्दाम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक वीडियो रिहान ने अपने मोबाइल से बनाई थी जबकि दूसरी वीडियो सद्दाम ने अपने मोबाइल से बनाई थी। पुलिस ने सद्दाम के पास से उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सद्दाम के मोबाइल से कई भड़काऊ वीडियो मिले हैं। वहीं रिहान का मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी 2017 की दोपहर पहासू के कस्बा में पठानटोला निवासी रिहान पुत्र इब्बन ने विशेष धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करते हुए वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सद्दाम न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में था

Phasu Video Case: Mobile inflammatory arrested, accused of making videos
file photo - फोटो : अमर उजाला

रिहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 28 फरवरी की दोपहर बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस रिहान का वीडियो बनाने वाले पहासू निवासी सद्दाम पुत्र शाहिद को तलाश कर रही थी।

एसपी देहात ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सद्दाम के बुलंदशहर आने की सूचना मिली। सूचना को पुख्ता कर सुबह करीब 11 बजे टीम ने भूड़ चौराहे से सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। सद्दाम न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में था।

वह आंध्र प्रदेश के नदियाल से बुलंदशहर आया था। पुलिस ने सद्दाम के पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में सद्दाम ने पुलिस को बताया कि 14 से 15 फरवरी के बीच दोनों वीडियो शूट किए थे।

​पांच नहीं छह लोगों का है ग्रुप, सद्दाम के मोबाइल में मिले कई भड़काऊ वीडियो

Phasu Video Case: Mobile inflammatory arrested, accused of making videos
rihan - फोटो : अमर उजाला
पहला वीडियो रिहान ने अपने मोबाइल से शूट कराया था, जबकि दूसरा वीडियो सद्दाम ने अपने मोबाइल से शूट किया था। पुलिस ने सद्दाम को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सद्दाम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि सद्दाम और उसका भाई नावेद पानीपत से कंबल, दरी, बैडशीट लाकर आंध्र प्रदेश के गांवों में बिकवाते थे। इसके लिए दोनों ने रिहान, शकील, रिजवान और फिरोज को अपने साथ रख रखा था। एसपी देहात ने बताया कि पहले पांच आरोपी थे, अब सद्दाम से पूछताछ के बाद छठवें आरोपी शकील का नाम भी सामने आ गया है। टीम भागे हुए सभी आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।

पुलिस ने जब सद्दाम का मोबाइल जब्त किया तो उसके पास से कई भड़काऊ वीडियो मिले हैं। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि उसके पास पिछले काफी समय से यह वीडियो व्हाट्सएप के जरिए आ रहे हैं। इन्हीं वीडियो के चलते रिहान ने भी नशे में आकर वीडियो बनाने की ठानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed