फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PG student accuses JNU professor of sexual harassment

Delhi: JNU प्रोफेसर पर पीजी की छात्रा ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Mon, 29 Apr 2024 08:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Apr 2024 08:50 PM IST
सार

पीड़िता ने 10 अप्रैल को आईसीसी में शिकायत दी थी। लेकिन उसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी प्रोफेसर नियमित कक्षा में आ रहे हैं।

विज्ञापन
PG student accuses JNU professor of sexual harassment
जेएनयू - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने सीनियर प्रोफेसर पर स्नातकोत्तर प्रोग्राम की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रसंघ का दावा है कि पीड़िता की शिकायत के बाद भी जेएनयू प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। शिकायत के बाद भी सीनियर प्रोफेसर नियमित रूप से कक्षा में आकर पढ़ाई करवा रहे हैं। छात्रसंघ ने यौन उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी ) की जगह दोबारा से जीएस कैश कमेटी का गठन करने की भी मांग रखी है। 

विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष धनंजय ने सोमवार को स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चरल स्ट्डीज के सीनियर प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रसंघ अध्यक्ष का दावा है कि सीनियर प्रोफेसर ने एमए प्रोग्राम की दूसरे वर्ष की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया है। पीड़िता ने 10 अप्रैल को आईसीसी में शिकायत दी थी। लेकिन उसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी प्रोफेसर नियमित कक्षा में आ रहे हैं। इसके कारण पीड़िता बेहद असहज महसूस कर रही है। जबकि नियमों के तहत आरोपी प्रोफेसर पर कक्षा में आने पर रोक लगनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ का दावा है कि आईसीसी में शिकायत के बाद भी ऐसे मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए पुरानी व्यवस्था के तहत दोबारा से जीएस कैश कमेटी का गठन करना चाहिए। दरअसल, जीएस कैश कमेटी में छात्रा की भागीदारी होती थी। इसके अलावा छात्रसंघ के विभिन्न छात्रसंगठनों ने चुनावी घोषणा पत्र में भी आईसीसी की जगह जीएस कैश कमेटी को दोबारा बहाल करने का ऐलान किया था। इसीलिए छात्रसंघ लगातार आईसीसी को समाप्त करते हुए जीएस कैश कमेटी के दोबारा गठन की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed