फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   petrol pumps will open in Greater Noida

ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट में 12 और पेट्रोल पंप खुलेंगे, बीपीसीएल ने प्राधिकरण से खरीदी जमीन

Tue, 19 Jun 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 19 Jun 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
petrol pumps will open in Greater Noida
फाइल फोटो
ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 12 पेट्रोल पंप और खुलेंगे। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जमीन खरीदी है। तीन साल में सभी पेट्रोल पंप चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्राधिकरण के मुताबिक, पेट्रोल पंपों की स्कीम निकाली गई थी, जिसके तहत बीपीसीएल ने आवेदन किया। बिड के जरिये 12 पेट्रोल पंपों की जमीन उसे आवंटित कर दी गई। प्लॉटों की रजिस्ट्री फरवरी 2018 में की गई। 
विज्ञापन


अब तक 10 भूखंडों पर पजेशन दिया जा चुका है। दो और शेष हैं, इन पर भी शीघ्र ही पजेशन दे दिया जाएगा। बीपीसीएल ने इन भूखंडों की कुल कीमत और लीज रेंट एकमुश्त जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 167 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। प्राधिकरण ने पजेशन के साथ ही 3 साल में पेट्रोल पंप शुरू करने को कहा है।

ये हैं पेट्रोल पंप

एग्रीकल्चर फार्म (किसान चौक, ग्रेनो वेस्ट) 
सेक्टर-पाई (ग्रेनो) 
सेक्टर-10 (ग्रेनो वेस्ट) 
सेक्टर नॉलेज पार्क फाइव (ग्रेनो वेस्ट) 
सेक्टर जीटा टू (ग्रेनो) 
सेक्टर-ईकोटेक-12 (ग्रेनो)  
सेक्टर नॉलेज पार्क फाइव (ग्रेनो वेस्ट) 
सेक्टर-सिग्मा टू (ग्रेनो) 
सेक्टर-नॉलेज पार्क फाइव (ग्रेनो वेस्ट) 
सेक्टर-ईकोटेक वन (ग्रेनो) 
सेक्टर-20 (ग्रेनो) 
सेक्टर चाई-फाई एक्सटेंशन (ग्रेनो) 
 

दो प्लॉट की मिट्टी खोदी

बीपीसीएल ने 10 प्लॉटों पर कब्जा ले लिया है, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दो प्लॉट ऐसे हैं, जिनकी मिट्टी खोद ली गई है, वहां गड्ढा बन गया है।

बीपीसीएल ने प्राधिकरण से इसे समतल करवाकर पजेशन देने की बात कही है। हालांकि प्राधिकरण जैसा प्लॉट ह,ै वैसा लेने की बात कह रहा है। इस मसले पर बातचीत चल रही है।  

बीपीसीएल को पेट्रोल पंपों के लिए 12 प्लॉट दे दिए गए हैं। इसे बनाकर चालू करने का समय तीन साल दिया गया है। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में रहने वालों को सहूलियत मिलेगी। 

-बीके त्रिपाठी, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed