फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   petrol leaks from wagon, people fills and ran away

मालगाड़ी के टैंकर से लीक हो रही पेट्रोल को डिब्बों में भर ले गए लोग

Wed, 06 Jul 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
petrol leaks from wagon, people fills and ran away
पेट्रोल चोरी - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक मालगाड़ी के टैंकर से पेट्रोल लीक होने लगा। पेट्रोल लीक होना देखकर लोग डिब्बे और बोतल लेकर आए और पेट्रोल भरने लगे। जीआरपी और आरपीएफ ने लोगों को मौके से भगाया।

विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे टैंकर का लीकेज ठीककर मालगाड़ी को दिल्ली रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस दौरान पेट्रोल के संपर्क में कहीं से आग नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक मालगाड़ी पेट्रोल लेकर दिल्ली जा रही थी। सिग्नल नहीं मिलने पर मालगाड़ी साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी हो गई। इसी बीच मालगाड़ी के टैंकर से पेट्रोल लीक होता देखकर कुछ लोग बोतल और डिब्बे लेकर पेट्रोल भरने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल भरने को लेकर मारामारी मच गई और लोग भिड़ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ने लाठियां फटकार कर पेट्रोल भर रहे लोगों को भगाया। सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से लीकेज ठीक करने के लिए रेलवे कर्मचारी आए और मरम्मत का काम शुरू हुआ। लीकेज ठीक कर सुबह नौ बजे मालगाड़ी को दिल्ली रवाना कर दिया गया।

स्टेशन पर मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर पांच में खड़ा किया गया था। प्लेटफार्म के दूसरी तरफ दीवार थी, जिसकी वजह से पेट्रोल ज्यादा फैला नहीं। आग के संपर्क में आने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed