{"_id":"5f22bf6b4dee344a2c28757a","slug":"petrol-diesel-price-today-in-delhi-news-after-delhi-government-cut-vat-on-diesel-prices-transporters-are-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Diesel Price: डीजल सस्ता होने से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Diesel Price: डीजल सस्ता होने से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने ली राहत की सांस
Thu, 30 Jul 2020 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
दिल्ली सरकार की ओर से वैट की दरें कम किए जाने से ट्रांसपोर्टर सहित तमाम डीजल वाहनों के मालिकों ने राहत की सांस ली है। इस निर्णय से ट्रांसपोर्टर कारोबारियों को दिल्ली के पेट्रोल पंप पर क्रेडिट फैसिलिटी दोबारा से मिलने लगेगी। अब ट्रांसपोर्टर दूसरे राज्यों से डीजल नहीं भरवाएंगे, जिससे सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के संगठन गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (डीजीटीओ) की ओर से वैट की कीमत घटाने की मांग की जा रही थी। कुछ दिनों पहले डीजीटीओ की तरफ से शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया गया था।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि 8.36 रुपये घटाए जाने से दिल्ली में कम रेट होने की वजह से अधिकतर वाहनों में डीजल की फिलिंग होगी। महामारी के दौरान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को इससे राहत मिली है।
विज्ञापन
क्रेडिट पर डीजल फिलिंग की सुविधा का भी मिलेगा फायदा
पड़ोसी राज्यों से दिल्ली में डीजल की दर कम होने के साथ-साथ पुराने ताल्लुक की वजह से पेट्रोल पंप पर क्रेडिट फैसिलिटी का भी फायदा अब मिल सकेगा। दिल्ली में अभी भी करीब 25 हजार से अधिक ट्रक माल ढुलाई के लिए सड़कों पर हैं। हालांकि अभी भी कई छोटे ट्रांसपोर्टर का कारोबार पहले की तरह शुरू नहीं हो सका है। डीजल की दरें कम होने से एक बार फिर कारोबार की रफ्तार तेज होने की उम्मीद की जा रही है।