फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petition to start public transport services

सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए याचिका दायर

Sat, 09 May 2020 09:45 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 09 May 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Petition to start public transport services
court - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन के दौरान सरकारी और निजी दफ्तर खोले जाने के बाद अब राजधानी में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को शुरू करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। इसमें दलील दी गई कि काफी लोगों के पास निजी वाहन नहीं हैं, जो सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं। इसलिए सार्वजनिक परिवहन को शुरू करने के निर्देश दिए जाएं।

विज्ञापन


यह याचिका लॉ स्टूडेंट सुरेश चड्ढा ने वकील प्रशांत वक्षिष के माध्यम से दायर की है। इसमें कहा कि सरकार ने दफ्तर खोलने की अनुमति तो दे दी, लेकिन दफ्तरों में काम करने वाले लोगों के आवागमन के बारे में नहीं सोचा गया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में लोगों को दफ्तरों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन की शर्तों के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को शुरू किया जाना चाहिए। याचिका में पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण के हवाले से कहा गया कि दिल्ली में 25 लाख लोग रोजाना डीटीसी बसों में और दिल्ली मेट्रो में 15 लाख लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर भी काफी लोग निर्भर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed