{"_id":"5ee45fd70b2d33091b4cecad","slug":"petition-to-high-court-on-the-plight-of-dead-bodies-of-corona-patients-in-lnjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी में कोरोना मरीजों के शवों की दुर्दशा पर हाईकोर्ट में याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी में कोरोना मरीजों के शवों की दुर्दशा पर हाईकोर्ट में याचिका
Sat, 13 Jun 2020 10:40 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल
दिल्ली हाईकोर्ट ने एलएनजेपी अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के शवों के वीडियो को लेकर दिल्ली सरकार के मुख्य और स्वास्थ्य सचिवों के साथ ही एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई के लिए याचिका दायर की गई है। इस पर 15 जून को सुनवाई हो सकती है। यह याचिका वकील अवध कौशिक की ओर से दायर की गई है।
विज्ञापन
वकील ने अस्पताल परिसर में रखे शवों के निपटान को लेकर जारी दिशा-निर्देशों व शपथपत्र के उल्लंघन का आरोप लगाया है। याचिका में आरोप लगाया कि लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के उसी वार्ड और गलियारे में शव रखे हुए हैं, जहां कोविड-19 के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
याचिका में उन वीडियो का हवाला दिया गया, जिनमें कोविड-19 वार्ड में नग्न पड़े शवों और बेसुध मरीजों की हैरान करने वाली और शर्मनाक तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। कहा गया है कि इन शवों के निपटान को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों का साफ तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है। याचिका में कहा कि दिल्ली सरकार लगातार शवों के निपटारे को लेकर अदालत को आश्वस्त करते रहे कि अस्पताल के वार्ड और गलियारे में कोई शव नहीं पड़ा है जबकि मीडिया में आई वीडियो भयानक स्थिति को दिखाती है।
विज्ञापन