फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petition to High Court for release of 916 foreign Jamaati

916 विदेशी जमातियों की रिहाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका

Fri, 22 May 2020 12:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 May 2020 12:42 PM IST
सार

  • निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात मामला
  • दिल्ली के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में बंद हैं जमाती

विज्ञापन
Petition to High Court for release of 916 foreign Jamaati
निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए लोग - फोटो : जी पाल

विस्तार

निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात से पकड़कर क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 916 विदेशी जमातियों की रिहाई के लिए हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। आरोप लगाया गया है कि क्वारंटीन सेंटरों में कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद विदेशी जमातियों को गैर कानूनी ढंग से क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है।

विज्ञापन

 

यह याचिका अलग-अलग 20 याचिकाकर्ताओं ने वकील अशीमा मंडला के जरिए दायर की है। याचिका में वकील ने कहा है कि दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने 9 मई को 567 विदेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस को सौंपने का आदेश दिया था। इन नागरिकों की एकांतवास की अवधि पूरी हो चुकी है। इन्हें दिल्ली पुलिस को सौंपने का दिल्ली सरकार का आदेश संविधान के अनुच्छेद 14, 21 एवं 22 का उल्लंघन है।  याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि रमजान का महीना चल रहा है और ईद नजदीक है। ऐसे में विदेशी नागरिकों को आइसोलेशन में रखना उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

विज्ञापन

 

पुलिस की एफआईआर में 567 विदेशी नागरिकों के बारे में यह नहीं बताया गया है कि क्या ये कभी ब्लैक लिस्टेड हुए हैं या कभी उन्हें पुलिस अधिकारियों ने पकड़ा है। किसी व्यक्ति को जांच के लिए हिरासत में रखना कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए इन विदेशी नागरिकों को तुरंत रिहा करने का आदेश जारी किया जाए। याचिकाओं में कहा गया कि क्वारंटीन सेंटरों में बंद 916 विदेशी नागरिकों को जल्द रिहा किया जाए। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में एक अन्य याचिका पर 15 मई को सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने कहा था कि तब्लीगी जमात के जिन लोगों का एकांतवास पूरा हो चुका है, उन्हें रिहा कर दिया गया है। उसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed