फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   petition filed against Mayawati in tis hazari court

राम से तुलना करने पर मायावती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर, 1 मई को होगी सुनवाई

Thu, 18 Apr 2019 05:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
petition filed against Mayawati in tis hazari court
मायावती - फोटो : फाइल फोटो

बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के लिए तीस हजारी जिला अदालत में अर्जी दायर की गई है। शिकायत में कहा गया कि मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में अपनी तुलना भगवान राम से की है। शिकायत पर अदालत 1 मई को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


पेश शिकायत में कहा गया कि मायावती ने 2 अप्रैल को एक याचिका के जवाब में दिए गए अपने शपथ पत्र में कहा था कि अगर यूपी की भाजपा सरकार जनता के पैसे से अयोध्या में राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा बनवा सकती है तो वह अपनी प्रतिमा क्यों नहीं बनवा सकतीं। उनके खिलाफ पूर्व में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि मायावती के मुख्यमंत्री काल में 2008-09 तथा 2009-10 के बजट से 2000 करोड़ रुपये उन्होंने अपनी व बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी की प्रतिमाएं बनाने पर खर्च किए थे। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया रैगर महासभा के महासचिव छतर सिंह राछोया की ओर से जिला अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि मायावती का कटाक्ष वैमनस्य फैलाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा बदनियती से प्रेरित है। यह धर्म विशेष का अपमान, धर्म विशेष को फायदा पहुंचाने तथा लोगों को लामबंद करने की मंशा से किया गया कृृत्य है। कोर्ट को शिकायत में बताया गया है कि मायावती के खिलाफ नांगलोई पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसलिए कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed