फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petition enrolled in SC in Sunanda Pushkar death case

मेहर के चक्कर में सुनंदा की मौत? SC पहुंचा मामला

Sat, 05 Jul 2014 02:39 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
Petition enrolled in SC in Sunanda Pushkar death case

सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को कांग्रेस सांसद व पूर्व कानून मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की होटल के कमरे में हुई रहस्यमयी मौत के मामले की जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन


अदालत से किसी स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई या एनआईए को जांच करने का निर्देश जारी करने और कोर्ट की ओर से निगरानी करने की मांग की गई है।

सर्वोच्च अदालत में इस मसले पर वकील राजारमन की ओर से याचिका तब दायर की गई। जबकि इस मामले में एम्स के चिकित्सक सुधीर गुप्ता के एक बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया। जो सुनंदा की लाश के पोस्टमार्टम करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

विज्ञापन

मेहर के चक्कर में सुनंदा की मौत की आशंका

Petition enrolled in SC in Sunanda Pushkar death case

हाल ही में सुधीर गुप्ता ने कहा कि जिस समय उन्होंने रिपोर्ट तैयार की वह दबाव में थे और उनपर रिपोर्ट बदलने का दबाव डाला गया। उनके अनुसार 52वर्षीय सुनंदा को दक्षिणी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में 17 जनवरीकी रात को मृत पाया गया था। जबकि इससे ठीक एक दिन पहले उनकी ट्विटर पर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से नोकझोंक हुई थी। जिसकी वजह कथित तौर पर उनके पति थरूर से पाकिस्तानी पत्रकार का प्रेम-प्रसंग था।

सर्वोच्च अदालत से वकील ने रहस्यमयी मौत के मामले की जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने की मांग करते हुए कहा है कि इस मौत की वजह काफी संगीन हो सकती है, क्योंकि पाकिस्तानी पत्रकार कथित तौर पर आईएसआई एजेंट है और ऐसे में उससे तकरार से ठीक एक दिन बाद सुनंदा की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। साथ ही वकील ने कोर्ट को ऐसे मामलों में आवाज उठाने वालों को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed