फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petition against ban on sale of beer and liquor in departmental stores in delhi

डिपार्टमेंटल स्टोर में बीयर और शराब की बिक्री पर रोक के खिलाफ याचिका

Sun, 05 Jan 2020 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
Petition against ban on sale of beer and liquor in departmental stores in delhi
delhi high court

दिल्ली हाईकोर्ट ने डिपार्टमेंटल स्टोर में बीयर और शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने के विरोध में दायर याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में दिल्ली सरकार के इस फैसले को निरस्त करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को तय की है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के समक्ष यह याचिका एक निजी डिपार्टमेंटल स्टोर की ओर से वकील अमित सक्सेना के माध्यम से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में डिपार्टमेंटल स्टोर में बीयर और शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर पहले सूचित किए बिना सीधा नोटिस थमा दिया गया। दलील दी गई कि इस मुद्दे पर सरकार ने उनका पक्ष रखने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2019 में दिल्ली के सभी डिपार्टमेंटल स्टोर में बीयर और शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह कहते हुए नोटिस जारी किए कि काफी लाइसेंसी डिपार्टमेंटल स्टोर आबकारी नियमों को ताक पर रखकर पूरी तरह से शराब की दुकान में तब्दील हो गए हैं। हाईकोर्ट ने इस संबंध में दिल्ली सरकार से 3 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed