{"_id":"6abbb91b69b2ee4a7c029d97","slug":"peta-demands-ban-on-meat-advertising-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1427-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पेटा की मीट विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पेटा की मीट विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने केंद्र सरकार से 2 अक्तूबर, गांधी जयंती से देशभर में मीट के विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की है। यह अपील जानवरों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी चिंताओं के मद्देनजर की गई है।
संस्था ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर यह मांग रखी है। पेटा का कहना है कि इससे महात्मा गांधी की अहिंसा की विचारधारा का सम्मान होगा। साथ ही, शाकाहारी भोजन को बढ़ावा मिलेगा। पेटा इंडिया की वरिष्ठ प्रबंधक किरण आहूजा ने कहा कि मीट के विज्ञापनों पर रोक लगाकर गांधी की अहिंसा की विरासत का सम्मान किया जा सकता है। उन्होंने देश में टिकाऊ मीट-मुक्त भोजन परंपराओं को बढ़ावा देने की बात कही। संस्था ने एम्स्टर्डम जैसे यूरोपीय शहरों का उदाहरण दिया। इन शहरों में पर्यावरण चिंताओं के कारण मीट विज्ञापनों पर प्रतिबंध है। ब्यूरो