{"_id":"69f499ea5d0d58241d00070c","slug":"personnel-will-be-appointed-for-effective-implementation-of-health-schemes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134600-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कर्मी होंगे नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कर्मी होंगे नियुक्त
विज्ञापन
-13 अलग-अलग पदों पर 144 कर्मियों की होगी भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर किया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी दिल्ली ने कवायद शुरू कर दी है। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन के लिए विभिन्न पदों पर 140 से अधिक कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इच्छुक उम्मीदवार https://dshm.delhi.gov.in/mis/(S(ir3sz5gt4lxuiaavvhbbbbfy))/VaccinationSite/RegistrationForm.aspx लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मिशन डेंटल सर्जन, फील्ड मॉनिटर, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधक, महिला स्वास्थ्य आंगुतक, जिला गुणवत्ता आश्वासन समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला आईसीसी, पोषण विशेषज्ञ, चिकित्सा व्याख्याता, डेटाबेस प्रशासक, गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार, राज्या आईईसी और कानूनी सलाहकार के पदों पर नियुक्ति करेगा। उम्मीदवार 12 मई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। दिल्ली में अनमोल योजना, दिल्ली आरोग्य कोष योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दिल्ली सरकारी कर्मचारी स्वास्थ्य योजना सहित कई दूसरी स्वास्थ्य योजनाएं संचालित हो रही है।
-- -- -- --
ललित कौशिक