{"_id":"583088824f1c1b57258ff234","slug":"person-will-get-new-notes-of-500-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदीः बैंकों में पहुंचे 500 के नए नोट, सोमवार तक आ सकते हैं हाथ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदीः बैंकों में पहुंचे 500 के नए नोट, सोमवार तक आ सकते हैं हाथ में
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
नोट
- फोटो : अमर उजाला
शहर के बैंकों में 500 के नए नोट सोमवार तक आने की संभावना है। कुछ ऐसी ही संभावना बैंकों के अधिकारी जता रहे हैं। उनकी मानें तो 24 नवंबर तक की डेडलाइन है और तब तक स्थिति में थोड़ी सुधार की उम्मीद है। फिलहाल कुछ प्राइवेट बैंकों से 500 के नए नोट निकलने की सूचना है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को स्थिति बेहतर होगी। चूंकि रविवार की छुट्टी की वजह से एक दिन के नोटों का प्रिंटिंग बैकलॉग मिल रहा है। लिहाजा इसका फायदा लोगों को होगा।
विज्ञापन
फिलहाल जितनी मांग है उसकी 50 प्रतिशत भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि जिले में रोजाना करीब 1000 करोड़ के 500 और 1000 के पुराने नोट वापस लिए जा रहे हैं, लेकिन इसकी तुलना में सप्लाई कम है। 500 के नए नोट की सप्लाई पहले फेज में केवल मेट्रो सिटी तक ही रह गई। लिहाजा दूसरे फेज में यह वहां से आगे बढ़ेगी और नोएडा जैसे शहरों को इसका लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन