फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   person who threatened to kill Delhi CM Rekha Gupta apprehended from Ghaziabad by Special Staff of Delhi Police

CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला अरेस्ट: दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा, जांच में शराबी निकला धमकाने वाला

Sat, 07 Jun 2025 10:58 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 10:58 AM IST
सार

गाजियाबाद कोतवाली की डायल 112 पर गुरुवार की देर रात अनजान कॉलर ने कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
person who threatened to kill Delhi CM Rekha Gupta apprehended from Ghaziabad by Special Staff of Delhi Police
श्लोक तिवारी और सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI/अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में फोन कर धमकी दी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान श्लोक तिवारी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

धमकी देकर कर लिया था फोन बंद
गाजियाबाद कोतवाली की डायल 112 पर गुरुवार की देर रात अनजान कॉलर ने कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कॉलर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। कॉलर को पकड़ने के लिए सर्विलांस और दो पुलिस टीम गठित कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई। 

विज्ञापन

मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं
रेखा गुप्ता का मूल निवास हरियाणा के जींद जिले से हैं, लेकिन वे मात्र दो वर्ष की आयु में दिल्ली आ गई थीं और तभी से यहीं रह रही हैं। उनकी पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। छात्र जीवन के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं, और इसी संगठन के माध्यम से उन्होंने राजनीति में सक्रिय रूप से योगदान देना शुरू किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री की शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई दौलत राम कॉलेज से पूरी की। इसके अलावा, लॉ की पढ़ाई उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से की है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्ष 1996-97 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव बनीं और बाद में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली। 

2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, एमसीडी की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। अब, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है। अब वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed