फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Person who stabbed a young man to death along with his 9 companions has been arrested

हत्यारा रंगा गिरफ्तार: नौ साथियों के साथ मिलकर युवक की चाकू घोंपकर की थी हत्या, प्राइवेट पार्ट्स पर भी किए वार

Wed, 07 May 2025 07:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 May 2025 07:49 PM IST
सार

आरोपियों ने पीड़ित के प्राइवेट अंगों पर भी गहरे घाव कर दिए थे। आरोपी 10 महीने से फरार चल रहा था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Person who stabbed a young man to death along with his 9 companions has been arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अपने 9 साथियों के साथ मिलकर एक युवक की चाकू घोंपकर बेहरमी से हत्या करने वाले शाहबाद डेयरी, दिल्ली निवासी आरोपी विकास कुमार उर्फ रंगा उर्फ नंगा (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित के प्राइवेट अंगों पर भी गहरे घाव कर दिए थे। आरोपी 10 महीने से फरार चल रहा था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा के अनुसार शाहबाद डेरी, दिल्ली निवासी सन्नी (28) उसके रिश्तेदारों ने बीएसए अस्पताल, रोहिणी, में 30 जून, 2024 को रात्रि लगभग 10.15 बजे भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गुप्तांगों के पास और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चाकू के गहरे घाव थे। स्थानीय पुलिस को उस समय जांच में पता चला कि अजय उर्फ मोदी का मृतक के साथ विवाद था। अजय उर्फ मोदी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़के की बेरहमी से पिटाई की और उसे चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर संदीप स्वामी व एसआई पंकज सरोहा को एक गुप्त सूचना मिली कि अपराध में शामिल विकास उर्फ रंगा उर्फ नंगा को खुफिया जानकारी मिली कि आरोपी विकास किसी से मिलने के लिए दोस्त धर्म कांटा, मेन बवाना रोड, गांव शाहबाद दौलतपुर, दिल्ली के पास आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यहां घेराबंदी कर विकास कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ आरोपी विकास कुमार ने खुलासा किया कि उसके एक साथी अजय उर्फ मोदी का मृतक सनी के साथ पुराना विवाद था। घटना के दिन, वह अपने साथियों अजय उर्फ मोदी, गुड्डू, दद्दू, चेतन, दीपक उर्फ दीपू, रोशन, प्रकाश, सागर और अन्य के साथ एक साथ जा रहा था। झगड़े के दौरान आरोपी अजय उर्फ मोदी ने मृतक को पहले थप्पड़ मारे और फिर सभी आरोपियों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। सभी आरोपियों ने मृतक को पकड़ लिया और आरोपी अजय उर्फ मोदी ने चाकू निकालकर वार करना शुरू कर दिया। विकास अजय उर्फ मोदी और अन्य लोगों की बुरी संगत में पड़ गया और वे दोनों मिलकर शराब पीने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed