फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Person who had gone to Shaheen Bagh to talk to protestors with licensed pistol

शाहीन बाग में पिस्टल लेकर पहुंचे शख्स ने मंच खाली करने की दी चेतावनी, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jan 2020 06:21 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 28 Jan 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Person who had gone to Shaheen Bagh to talk to protestors with licensed pistol
शाहीन बाग - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार दोपहर एक शख्स पिस्टल लहराते हुए मंच तक पहुंच गया। शख्स के मंच पर पहुंचते ही हंगामा मच गया। हाथ में पिस्टल पकड़े शख्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से चंद मिनटों में मंच खाली करने की चेतावनी दी। इस दौरान मंच के पास अफरातफरी का माहौल था। वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर मंच से बाहर हटाया। वहीं देर शाम पुलिस ने शख्स की पहचान कर ली। शख्स का नाम मोहम्मद लुकमान बताया गया है। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वहीं, शाहीन बाग पुलिस का कहना है कि उनके पास पिस्टल लहराने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि प्रदर्शन में पिस्टल लहराते  हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी तासीर अहमद का कहना है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वह मंच पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। प्रदर्शनकारी शकील का कहना है कि आरोपी एक बिल्डर का पुत्र है, जिसे एक बड़े नेता का समर्थन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पिस्टल लहराने वाले शख्स ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी वजह से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा जाने वालों को कई किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता है। वहीं, इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शाहीन बाग पहुंचने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई। उधर, इस पूरे प्रकरण की जानकारी होने से स्थानीय पुलिस ने साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed