फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   person handling the bank accounts of fraudsters arrested

Delhi: क्रिप्टोकरेंसी के जरिए देश का रुपया जा रहा बाहर, जालसाजों के खातों की देखरेख करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 12:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Oct 2024 12:04 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने देश व दूसरे देशों में बैठे जालसाजों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले विक्रम पुरोहित को गिरफ्तार किया है। ये जालसाजों के बैंक खातों को संभालता था। वह अन्य धोखेबाजों के साथ मिलकर फर्जी आईडी पर बनाए गए टेलीग्राम और व्हाट्सएप खातों पर काम करता है।

विज्ञापन
person handling the bank accounts of fraudsters arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालसाज देश में लोगों की मेहनत की कमाई तो लूट रहे हैं साथ ही देश की करेंसी को क्रिप्टो करेंसी के जरिए विदेश भेज रहे हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने देश व दूसरे देशों में बैठे जालसाजों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले विक्रम पुरोहित को गिरफ्तार किया है। ये जालसाजों के बैंक खातों को संभालता था। वह अन्य धोखेबाजों के साथ मिलकर फर्जी आईडी पर बनाए गए टेलीग्राम और व्हाट्सएप खातों पर काम करता है। इसके पास से तीन मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड और पांच एटीएम कार्ड बरामद किए गए। इसके बैंक खातों में 3.27 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता लगा है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि एक महिला ने एनसीआरपी पर 21 फरवरी को एक शिकायत दर्ज थी कि एक फेसबुक पर आमंत्रण लिंक के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हुई। इस पर कथित व्यक्तियों ने स्टॉक चार्ट विश्लेषण सिखाने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने उसे एक खाता खोलने को कहा और लाभ कमाने के लिए प्रतिदिन दो शेयर लाने और अगले दिन बेचने की घोषणा की। आरोपियों ने खुद को एमसी ग्रुप और एलकेपी सिक्योरिटीज का हिस्सा बताया। इसके बाद खाता खोलकर महिला ने निवेश करना शुरू कर दिया। आरोपियों के कहने पर प्ले स्टोर से पीओ सिक्योरिटीज एप्लीकेशन भी डाउनलोड कर लिया। पीड़िता ने अपने यूको बैंक खाते से तीन लेन-देन में उनके द्वारा दिए गए खातों में 18 लाख रुपये का निवेश किया। बाद में उसके पैसे नहीं उठाए गए।
विज्ञापन


मामला दर्जकर एसीपी/ऑपरेशन देवेंद्र कुमार व एसएचओ/साइबर इंस्पेक्टर विकास कुमार बुलडक की देखरेख में एसआई लव देसवाल, हवलदार अमित व सुखलाल की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी की रकम तीन अलग-अलग बैंक खातों में जमा की गई थी। ठगी की कुल 18 लाख रुपये में से चार लाख रुपये की रकम अंजना पुरा, बेंगलुरु निवासी दीपू पी पुत्र पुट्टस्वामी और मोहम्मद अली पुत्र महमद अकबर फेडरल बैंक खाते में जमा की गई थी। जांच के बाद इंस्पेक्टर विकास बुडलक ने दोनों को अगस्त महीने में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 चालू खाते खोले थे आरोपियों ने
ये भी पता लगा कि आरोपियों ने नौ चालू बैंक खाते खोले थे। फेडरल बैंक में तीन बैंक खाते, एसबीआई में तीन बैंक खाते और आरबीएल में तीन बैंक खाते थे। इसके अलावा, 10,00,000 रुपये की ठगी की गई राशि नेक्सस स्टील एंड अलॉयज से संबंधित इंडसइंड बैंक खाते में जमा की गई थी। इसके बाद बैंक खाते के इंटरनेट बैंकिंग के आईपी लॉग से एक आरोपी मुंबई निवासी चेतन नायडू पुत्र वेंकटेश नायडू (23)को मुंबई से गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में विक्रम का नाम सामने आया था
चेतन से पता लगा कि वह पश्चिमी मुंबई महाराष्ट्र निवासी विक्रम पुरोहित के लिए काम करता था। इसके बाद वह खातों की इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस करता और ठगी गई रकम प्राप्त करने के लिए खातों की पात्रता की जांच करने तथा खातों की लिमिट बढ़ाने के बाद उन्हें विक्रम पुरोहित को मुहैया कराता, जो टेलीग्राम पर खाते की जानकारी देता है। विक्रम पुरोहित ने चेतन नायडू की गिरफ्तारी के बाद अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए। इसके बाद वह भारत से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी विक्रम पुरोहित के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया। जब वह भारत लौट रहा था तो एसआई लव देशवाल की टीम ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से 12 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed