फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Permanent doctor of Northern Corporation on mass leave from 26

उत्तरी निगम के स्थायी डॉक्टर कल से सामूहिक अवकाश पर, विवाद गहराया 

Sun, 25 Oct 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
Permanent doctor of Northern Corporation on mass leave from 26
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर... - फोटो : amar ujala

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में डॉक्टरों के लंबित वेतन का विवाद और गहरा हो गया है। स्थायी डॉक्टरों ने उत्तरी नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्तूबर से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे और 27 से सभी अस्पतालों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। 

विज्ञापन


नगर निगम चिकित्सक संघ (एमसीडीए) ने जारी बयान में कहा है कि संघ हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल के अपने सहयोगी रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुट है। एमसीडीए के अध्यक्ष आरआर गौतम ने कहा कि सभी डॉक्टर बीते तीन माह से बिना वेतन के लोगों की सेवा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक सप्ताह का समय दिए जाने के बाद भी निगम ने डॉक्टरों का वेतन जारी नहीं किया है। उत्तरी निगम के अधीन हिंदूराव, कस्तूरबा गांधी, राजनबाबू क्षय रोग संस्थान, महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल, गिरधर लाल और बाबा बालक राम अस्पताल हैं। इन अस्पतालों के डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से उतरी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed