{"_id":"5e8f4c078ebc3e78c10f1d53","slug":"people-were-expecting-lockdown-to-end-difficulties-increased-due-to-sealing-of-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद में थे लोग, इलाके सील होने से बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद में थे लोग, इलाके सील होने से बढ़ी मुश्किलें
Thu, 09 Apr 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एक तरफ जहां लोग 14 अप्रैल को लॉकडाउन के खत्म होने की उम्मीद लगा रहे थे। वहीं, दूसरी और दिल्ली के कुछ इलाके सील होने के बाद लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। साथ ही अपने इलाकों में कोरोना वायरस के केस मिलने के बाद लोगों में भय की स्थिति भी है।
विज्ञापन
मयूर विहार में सील किए गए वर्धमान अपार्टमेंट के पास परवाना अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि आगामी 14 अप्रैल से काफी उम्मीदें थी, लेकिन इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। वहीं, घर में बच्चे भी अब रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। काफी दिनों से वे भी टीवी आदि देखकर बोर हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें समझाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
वर्द्धमान अपार्टमेंट के नजदीक स्थित समाचार अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि उनके इलाके में भी इस तरह की अफवाह है कि सीलिंग को बढ़ाया जाएगा। साथ ही इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात हो गया है। वहीं, दूसरी ओर लाजपत नगर 1 के एच ब्लॉक में कोरोना के संदिग्ध मिलने के बाद कृष्णा मार्केट बंद रखने के लिए कहा गया है। जिसके बाद मार्केट को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
लाजपत नगर निवासी ज्योति ने कहा कि हमने अपने जरूरी सामान को स्टॉक कर लिया है। ऐसे में हम घर में रहकर ही सेफ रहेंगे। गौरतलब है कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 20 इलाकों को सील कर दिया है। ऐसे में इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है और पुलिस व अर्द्धसैनिक बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।