{"_id":"5b138c024f1c1bf16e8b5e7a","slug":"people-want-to-go-himachal-and-uttarakhand-in-summer-vacation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 हजार में लीजिए ठंड का मजा, कश्मीर नहीं अब ये जगह है लोगों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार में लीजिए ठंड का मजा, कश्मीर नहीं अब ये जगह है लोगों की पहली पसंद
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो गई हैं तो मौसम की बढ़ती तपिश भी अब परेशान करने लगी हैं। लोग इन छुट्टियों में ऐसी जगह जाना पसंद कर रहे हैं जहां गर्मी से निजात मिलें और खूबसूरत स्थलों के दर्शन के साथ हर पल यादगार बने।
विज्ञापन
इन सभी खूबियों के कारण थाईलैंड सबसे अधिक पसंदीदा जगह बना हुआ है। यूरोप पैकेज महंगा होने की वजह से लोग थाइलैंड जैसी जगहों को प्राथमिकता दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड घूमने जाने वालों की भी अधिक संख्या है लेकिन पिछले दिनों कश्मीर में घूमने गए एक पर्यटक को पत्थरबाजों द्वारा मार दिए जाने के बाद लोग कश्मीर जाने से भी थोड़ा बच रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को लुभाने के लिए कंपनियां लुभावने ऑफर दे रही हैं। हवाई यात्रा करने वालों के लिए अलग पैकेज हैं। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियां एक साथ ज्यादा लोगों की बुकिंग में गाइड की भी सुविधा दे रही हैं। यदि ग्रुप में घूमने जाएंगे तो बुकिंग थोड़ी सस्ती पड़ेगी। ग्रुप बुकिंग के पैकेज में प्रति व्यक्ति न्यूनतम करीब 3 से 4 हजार रुपये का फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
demo pic
कंपनियां पैकेज में दे रही हैं ये सुविधाएं
- दोनों तरफ का एयर फेयर
- बस व टैक्सी की सुविधा
- थ्री और फाइव स्टार होटल की सुविधा
- खाना-नाश्ता
- टूर गाइड
- एयरपोर्ट ट्रांसफर
- दर्शनीय स्थल व शहर भ्रमण
- दोनों तरफ का एयर फेयर
- बस व टैक्सी की सुविधा
- थ्री और फाइव स्टार होटल की सुविधा
- खाना-नाश्ता
- टूर गाइड
- एयरपोर्ट ट्रांसफर
- दर्शनीय स्थल व शहर भ्रमण
demo pic
पैकेज बुकिंग के स्थल
देश पैकेज कीमत
थाइलैंड 6 दिन 5 रात 30 से 35 हजार
बाली 6 दिन 5 रात 42 से 45 हजार
सिंगापुर 5 दिन 4 रात 47 से 50 हजार
कश्मीर 5 दिन और 4 रात 20 हजार
शिमला, कुल्लु, मनाली 7 दिन और 6 रात 22 से 25 हजार
लद्दाख 8 दिन और 7 रात 30 से 40 हजार
नोट: यह पैकेज प्रति व्यक्ति है। साथ ही अलग-अलग टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों के पैकेज में अंतर हो सकता है।
देश पैकेज कीमत
थाइलैंड 6 दिन 5 रात 30 से 35 हजार
बाली 6 दिन 5 रात 42 से 45 हजार
सिंगापुर 5 दिन 4 रात 47 से 50 हजार
कश्मीर 5 दिन और 4 रात 20 हजार
शिमला, कुल्लु, मनाली 7 दिन और 6 रात 22 से 25 हजार
लद्दाख 8 दिन और 7 रात 30 से 40 हजार
नोट: यह पैकेज प्रति व्यक्ति है। साथ ही अलग-अलग टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों के पैकेज में अंतर हो सकता है।
delhi weather
- फोटो : lal singh
दिल्ली एनसीआर में भी घूमने के लिए कई जगह हैं। कई जगह पर वाटर पार्क बने हुए हैं। नोएडा के वर्ल्ड ऑफ वंडर के अलावा कालिंदी कुंज स्थित वाटर पार्क में जाकर मस्ती की जा सकती है। यहां पर करीब 4 फीट से अधिक ऊंचाई होने पर 900 रुपये के करीब के टिकट हैं। उससे कम और सीनियर सिटीजन की 600 रुपये है। शनिवार और रविवार को टिकट 800 रुपये के हो जाते हैं। डीएलएफ मॉल में स्की इंडिया बना हुआ है। यहां पर कश्मीर की वादियों का मजा लिया जा सकता है। यहां पर माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान में बर्फ में स्केटिंग की जा सकती है। इसके टिकट 1150 रुपये के हैं।
demo pic
इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन, साउथ कैंपस में बच्चों को रॉक क्लाइम्बिंग करने का अच्छा अनुभव मिलता है। इससे बच्चों के शारीरिक परीक्षण हो जाता है। यहां पर शाम 5 से 9 बजे तक बच्चे को लेकर जा सकते हैं। इसके लिए जेब भी ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। इसकी फीस सिर्फ 150 रुपये है।