{"_id":"5db393438ebc3e012d681d4f","slug":"people-wandered-on-roads-throughout-the-night-to-go-home-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाने के लिए रात भर सड़कों पर भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने के लिए रात भर सड़कों पर भटकते रहे लोग
Sat, 26 Oct 2019 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
new delhi railway station ndls
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए दूरदराज के रहने वालों की भारी भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी है। खासकर पूर्वांचल क्षेत्र में दिवाली और इसके बाद छठ पूजा के लिए जाने वालों की भारी तादाद है।
विज्ञापन
हालत ऐसी हो गई कि शाम के वक्त स्टेशन पर पांव रखने तक की जगह नहीं थी। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी ट्रेनों में सवार हुए, जिनके पास आरक्षित टिकट नहीं थे। कुछ दिन के लिए घर जाने वाले लोग अपने साथ सामान भी ले जा रहे हैं। उनको काफी मुश्किलें आ रही हैं। उनके साथ आए लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिल पाए। इससे उन्हें बाहर से ही विदा होना पड़ा।
विज्ञापन
दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को भी अवकाश है। इस कारण शुक्रवार शाम नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तुलना में काफी अधिक यात्री पहुंचे। इनमें से काफी लोगों ने दिवाली और छठ पूजा के लिए पहले ही टिकट बुक करा रखे थे। बड़ी संख्या में बिना पूर्व बुकिंग भी घर जाने वाले लोग स्टेशन पर पहुंचे तो पूर्वांचल की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनें फुल हो गईं। इनमें लोग ठसाठस थे।
विज्ञापन
बसों की छत पर भी लदे यात्री
त्योहारों के मौके पर बस अड्डों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डे से पड़ोसी राज्यों के लिए जाने वाली तमाम लग्जरी बसों में पहले से ही सीटें फुल हैं।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों को जाने वाली बसों में बैठने तो क्या, ठीक से खड़े होने तक के लिए जगह नहीं है। इसके कारण कई बसों की छत पर भी यात्री बैठे दिखाई दिए। उधर, शाम के वक्त डीटीसी और क्लस्टर बसों में भी भीड़ रही।