{"_id":"5831cb934f1c1bbf04b3989d","slug":"people-wandered-atm-to-atm-with-empty-pockets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी : खाली जेब लेकर एटीएम दर एटीएम भटकते रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी : खाली जेब लेकर एटीएम दर एटीएम भटकते रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
नाेटबंदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 रुपये की नोटबंदी से एटीएम का अर्थशास्त्र बिगड़ गया है। बिना नगदी के जरिये जिंदगी की हर छोटी और बड़ी जरूरतें पूरा करना अब लोगों पर भारी पड़ पर रहा है। केंद्र सरकार के फैसले को 12 दिन गुजर गए हैं, लेकिन लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार को केवल बुजुर्गों के अदला-बदली करने के फरमान का असर रविवार को भी देखने को मिला। साइबर सिटी के 90 फीसदी एटीएम कंगाल रहे। किस एटीएम में पैसा इसकी तलाश में दिन भर लोग जुटे रहे। एटीएम दर एटीएम ठोकर खाने के बावजूद लोगों को मायूसी हाथ लगी। पेश है संवाददाता ‘शाहनवाज आलम’ की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन
स्थान: सिविल लाइन, समय: 11.00 बजे
सिविल लाइन में राष्ट्रीय और निजी दोनों बैंकों के सात एटीएम हैं। मगर, रविवार को सभी बैंकों के एटीएम खाली रहे। सभी एटीएम के बाहर ‘नो-कैश’ या ‘एटीएम आउट ऑफ सर्विस’ का टैग लगा दिया गया।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम का शटर डाउन रहा तो निजी बैंकों के बाहर खड़े गार्ड एटीएम की चौकीदारी करने के साथ आने वाले लोगों को पैसा नहीं होने की जानकारी देते दिखे। बैंक ऑफ बड़ोदा के बाहर खड़े गार्ड का कहना है कि शनिवार रात में पैसा आया था, एक घंटे में खत्म हो गया। जबकि एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़े गार्ड का कहना था कि शनिवार को पैसा आना था, लेकिन अभी तक नहीं आया है।
पैसे की तलाश में लोग हर एटीएम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।
बाब का बंद पड़ा एटीएम।
- फोटो : amar ujala
स्थान: सेक्टर-31-32, समय: 12.00 बजे
पैसे की तलाश में लोग हर एटीएम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। सेक्टर-32 स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मुख्यालय के बाहर लगे एटीएम पर लंबी भीड़ दिखी। पांच एटीएम दिन रात यहां पैसे उगल रहे हैं। बैंक अधिकारियों के मुताबिक ओबीसी का करेंसी चेस्ट होने के कारण यहां पैसे खत्म होते ही डाल दिया जाता है। रात 12.00 बजे भी यहां लोगों की भीड़ रहती है। जबकि सेक्टर-31 में कुछ निजी बैंकों के एटीएम भी पैसे दे रहे हैं, जिसके कारण यहां लंबी भीड़ है।
स्थान: सदर बाजार, समय: 01.00 बजे
आम दिनों में रविवार को सदर बाजार में भीड़ रहती थी। एटीएम भी गुलजार रहते थे, लेकिन रविवार को सदर बाजार के व्यापारी से लेकर आम आदमी परेशान दिखा। किसी भी एटीएम पर पैसा नहीं रहा। जिसका असर सदर बाजार के दुकानों पर भी दिखा।
वहां सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार इंद्रजीत सिंह का कहना है कि लोग एटीएम से पैसा निकालकर सामान खरीद लेते थे, लेकिन रविवार को एटीएम में पैसा ही नहीं रहा। पुराने नोट लेकर कहां धक्के खाएंगे।
कैश-नो कैश पोर्टल भी नहीं आया काम
किस एटीएम में पैसा है और कहां पैसा नहीं है? इसकी जानकारी देने के लिए शुरू किया गया ‘कैश-नो कैश’ पोर्टल भी रविवार को लोगों के काम नहीं आया। पल दर पल एटीएम पर कैश की जानकारी अपडेट होती रही, लेकिन जब लोग पैसे के लिए पहुंचे, तब तक वह एटीएम कंगाल हो गया। शिवाजी नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर खड़े सेक्टर-15 के रहने वाले पवन यादव ने बताया पोर्टल पर देखकर यहां आया हूं जब नंबर आया तो कैश खत्म हो गया।