फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people wandered ATM to ATM with empty pockets

नोटबंदी : खाली जेब लेकर एटीएम दर एटीएम भटकते रहे लोग

Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम Updated Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
people wandered ATM to ATM with empty pockets
नाेटबंदी - फोटो : amar ujala

500 और 1000 रुपये की नोटबंदी से एटीएम का अर्थशास्त्र बिगड़ गया है। बिना नगदी के जरिये जिंदगी की हर छोटी और बड़ी जरूरतें पूरा करना अब लोगों पर भारी पड़ पर रहा है। केंद्र सरकार के  फैसले को 12 दिन गुजर गए हैं, लेकिन लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


शनिवार को केवल बुजुर्गों के अदला-बदली करने के फरमान का असर रविवार को भी देखने को मिला। साइबर सिटी के 90 फीसदी एटीएम कंगाल रहे। किस एटीएम में पैसा इसकी तलाश में दिन भर लोग जुटे रहे। एटीएम दर एटीएम ठोकर खाने के बावजूद लोगों को मायूसी हाथ लगी। पेश है संवाददाता ‘शाहनवाज आलम’ की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन


स्थान: सिविल लाइन, समय: 11.00 बजे
सिविल लाइन में राष्ट्रीय और निजी दोनों बैंकों के सात एटीएम हैं। मगर, रविवार को सभी बैंकों के एटीएम खाली रहे। सभी एटीएम के बाहर ‘नो-कैश’ या ‘एटीएम आउट ऑफ सर्विस’  का टैग लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम का शटर डाउन रहा तो निजी बैंकों के बाहर खड़े गार्ड एटीएम की चौकीदारी करने के साथ आने वाले लोगों को पैसा नहीं होने की जानकारी देते दिखे। बैंक ऑफ बड़ोदा के बाहर खड़े गार्ड का कहना है कि शनिवार रात में पैसा आया था, एक घंटे में खत्म हो गया। जबकि एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़े गार्ड का कहना था कि शनिवार को पैसा आना था, लेकिन अभी तक नहीं आया है।

पैसे की तलाश में लोग हर एटीएम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

people wandered ATM to ATM with empty pockets
बाब का बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : amar ujala
स्थान: सेक्टर-31-32, समय: 12.00 बजे
पैसे की तलाश में लोग हर एटीएम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। सेक्टर-32 स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मुख्यालय के बाहर लगे एटीएम पर लंबी भीड़ दिखी। पांच एटीएम दिन रात यहां पैसे उगल रहे हैं। बैंक अधिकारियों के मुताबिक ओबीसी का करेंसी चेस्ट होने के कारण यहां पैसे खत्म होते ही डाल दिया जाता है। रात 12.00 बजे भी यहां लोगों की भीड़ रहती है। जबकि सेक्टर-31 में कुछ निजी बैंकों के एटीएम भी पैसे दे रहे हैं, जिसके कारण यहां लंबी भीड़ है।
 
स्थान: सदर बाजार, समय: 01.00 बजे 
आम दिनों में रविवार को सदर बाजार में भीड़ रहती थी। एटीएम भी गुलजार रहते थे, लेकिन रविवार को सदर बाजार के व्यापारी से लेकर आम आदमी परेशान दिखा। किसी भी एटीएम पर पैसा नहीं रहा। जिसका असर सदर बाजार के दुकानों पर भी दिखा।

वहां सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार इंद्रजीत सिंह का कहना है कि लोग एटीएम से पैसा निकालकर सामान खरीद लेते थे, लेकिन रविवार को एटीएम में पैसा ही नहीं रहा। पुराने नोट लेकर कहां धक्के खाएंगे।
 
कैश-नो कैश पोर्टल भी नहीं आया काम
किस एटीएम में पैसा है और कहां पैसा नहीं है? इसकी जानकारी देने के लिए शुरू किया गया ‘कैश-नो कैश’ पोर्टल भी रविवार को लोगों के काम नहीं आया। पल दर पल एटीएम पर कैश की जानकारी अपडेट होती रही, लेकिन जब लोग पैसे के लिए पहुंचे, तब तक वह एटीएम कंगाल हो गया। शिवाजी नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर खड़े सेक्टर-15 के रहने वाले पवन यादव ने बताया पोर्टल पर देखकर यहां आया हूं जब नंबर आया तो कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed