{"_id":"6298de6ca6bed77d9f3b94b1","slug":"people-troubled-by-heat-in-delhi-meteorological-department-expressed-possibility-of-rain-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Forecast : राजधानी में कम नहीं हो रहे गर्मी के तेवर, आज बारिश होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather Forecast : राजधानी में कम नहीं हो रहे गर्मी के तेवर, आज बारिश होने की संभावना
Fri, 03 Jun 2022 05:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Jun 2022 05:59 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शाम तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की बाद भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे। यही वजह है कि पारा 42 तक पहुंचने के साथ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। बृहस्पतिवार को कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान को घेरा, लेकिन बिना बरसे ही चले गए।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सूरज के तेवर तल्ख होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 42 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शाम को कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन यह राहत कुछ देर के लिए ही टिक पाई। हवा में नमी का स्तर 24 से 55 फीसदी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शाम तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान- 42 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:16 बजे
सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा।