{"_id":"6a47cdbab61d1302410a51f0","slug":"people-troubled-by-broken-drain-grates-and-filth-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143933-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नाले की टूटी जालियों और गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नाले की टूटी जालियों और गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
राम नगर विस्तार स्थित नाला नंबर-52 स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बना हुआ है। नाले को ढकने के लिए लगाई गई लोहे की जालियां कई जगहों से टूट गईं हैं। इस लापरवाही से हर समय यहां किसी गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यमुनापार यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन के महासचिव लोकश पांचाल ने बताया कि नाले के पास बच्चे खेलते हैं, जिससे उनके नाले में गिरने का डर रहता है। हादसे की आशंका के साथ यह नाला बीमारियों का घर भी बनता जा रहा है। पूरा नाला गाद से भर गया है।
राम नगर विस्तार रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।